{"_id":"574de5f14f1c1bd24c10a33f","slug":"assurance-over-the-fast-unto-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":" आश्वासन पर आमरण अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर आमरण अनशन खत्म
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
बेसड़ी मोड़ पर अनशनकारियों से बातचीत करते एसडीएम व पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर-विजयीपुर की खस्ताहाल सड़क मरम्मत कराने की मांग को लेकर मंगलवार को असोथर ब्लाक प्रधान संघ के अध्यक्ष नरेंद्र यादव सहयोगियों के साथ अनशन पर बैठे रहे। प्रशासन की अनदेखी पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार शाम फिर से सड़क जाम कर दिया। एसडीएम विवेक श्रीवास्तव ने खस्ताहाल सड़क बनवाने का आश्वासन देकर आमरण अनशन व धरना समाप्त कराया।
खस्ताहाल सड़क को मरम्मत कराने के लिए दो दिन से प्रधान नरेंद्र यादव की अध्यक्षता में ग्रामीण धरना प्रदर्शन पर डटे रहे। शाम चार बजे तक एक भी प्रशासनिक अधिकारी ने अनशनकारियों की सुध नहीं ली। आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम को पांच बजे दोबारा गाजीपुर-विजयीपुर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगने के डेढ़ घंटे बाद एसडीएम विवेक श्रीवास्तव, सीओ जाफरगंज नंदू सिंह, खागा सीओ अतुल चौबे मौके पर पहुंचे।
एसडीएम के एक सप्ताह में सड़क निर्माण व किसानों को आपदा धनराशि बांटने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर अतुल कुमार शुक्ला, शिवहरी, ललित सैनी, राजेश कुमार, सुरेश, भोला, दिनेश, नरेश, शिवकुमार मौजूद रहे।