फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Assistant Commissioner threatened after intercepting overloaded truck; sent off under police protection.

Fatehpur News: ओवरलोड ट्रक पकड़ने पर सहायक आयुक्त को धमकी, पुलिस सुरक्षा में भेजा

Sat, 10 Oct 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Assistant Commissioner threatened after intercepting overloaded truck; sent off under police protection.
फोटो-44-खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीरेंद्र कुशवाहा। स्रोत: सोशल मीडिया
किशनपुर (फतेहपुर)। विजयीपुर क्षेत्र में ओवरलोडिंग रोकने के लिए चेक पोस्ट पर तैनात खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त वीरेंद्र कुशवाहा पर ट्रक छुड़ाने के लिए कुछ लोगों ने दबाव बनाया। आरोप है कि उन्हें प्रलोभन देने के साथ जान-माल की धमकी भी दी गई। पुलिस ने ट्रक को थाने में सीज कर दिया। सहायक आयुक्त को पुलिस सुरक्षा में खागा तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सहायक आयुक्त वीरेंद्र कुशवाहा की बृहस्पतिवार रात विजयीपुर चेक पोस्ट पर ड्यूटी थी। वह वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मौरंग लदा एक ओवरलोड ट्रक वहां से गुजरा।
विज्ञापन

उन्होंने चालक को ट्रक रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि चालक ट्रक लेकर धाता रोड की ओर भाग निकला। पीछा करने के बाद अधिकारी ने ट्रक पकड़ लिया। इसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रक ले जाने का विरोध करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त का आरोप है कि घटनाक्रम के दौरान कुछ लोगों ने ट्रक छोड़ने के लिए उन पर दबाव बनाया। उन्हें प्रलोभन देने के साथ जान-माल की धमकी भी दी गई। अधिकारी ने आशंका जताई कि समय पर पुलिस सहायता नहीं मिलती तो उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो-44-खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीरेंद्र कुशवाहा। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-44-खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीरेंद्र कुशवाहा। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed