{"_id":"580278c04f1c1b762b2906c8","slug":"assigned-to-the-daughter-has-committed-the-misdemeanor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को जिसे सौंपा, उसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को जिसे सौंपा, उसी ने किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह पूर्व दो बेटों व एक नाबालिग बेटी को लेकर गई महिला को तलाश रही जहानाबाद पुलिस को किशोरी सूरत के नारी निकेतन में मिल गई। थाने में किशोरी ने जब आपबीती बताई तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए। किशोरी ने बताया कि मां उसे व दो भाइयों को लेकर घर से निकली थी।
विज्ञापन
लेकिन रास्ते में ही मां ने उसे एक युवक के सुपुर्द कर दिया। यहां से युवक उसे बांदा ले गया और वहां एक कमरे में बंधक बनाकर दस दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद मां से मिलवाने की बात कहकर गुजरात ले गया और सूरज स्टेशन में छोड़कर भाग गया। किशोरी के बयान के बाद पुलिस ने घाटमपुर के आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है और उसे मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
क्षेत्र की एक महिला क रीब छह माह पहले अपनी 16 साल की बेटी और दो बेटों को लेकर घर से निकल गई थी। वह पति से नाखुश थी। पति ने जहानाबाद थाने में पत्नी व बच्चों के गुम होने की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की और धीमी गति से तफ्तीश आगे बढ़ती रही। इधर, महिला ने अपनी बेटी को कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के धरमंगतपुर गांव निवासी एक युवक को सौंप दिया। इसके बाद वह अपने पुरुष मित्र के साथ दोनों बेटों को लेकर चली गई।
विज्ञापन
घाटमपुर का यह युवक गांव में आने-जाने की वजह से इस परिवार के संपर्क में पहले ही आ चुका था। लगभग एक हफ्ते पहले जहानाबाद पुलिस को किशोरी के बारे में खबर लगी कि वह गुजरात के सूरत नारी निके तन में है। जहानाबाद पुलिस किशोरी को वहां लेने पहुंची और चार दिन पहले लेकर जिले में आ गई। यहां पुलिस को किशोरी ने आपबीती बताई कि मां ने जिसके साथ उसे छोड़ा था वह उसे बांदा जिला ले गया था। वहां उसे एक कमरे में बंद रखकर दस दिन तक बलात्कार किया। इसके बाद मां के पास छोड़ने के बहाने गुजरात ले गया। वहां सूरत स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। जैसे-तैसे वह जीआरपी की मदद से नारी निकेतन पहुंचाई गई थी।
दूसरी ओर जहानाबाद एसएचओ सुरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि किशोरी की आपबीती बताए जाने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का शनिवार को जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। घाटमपुर के रहने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके मिलने पर लड़की की मां और अन्य बच्चों का भी पता लग सकेगा। इसके बाद ही यह भी पता लगेगा कि इस लड़की को उसकी मां ने आरोपी को सौंपते समय कोई सौदा किया था या फिर सहमति या बहाने से इसे छोड़ गई थी। लड़की का कहना है कि उसकी मां ने यह कहते हुए उसे युवक के साथ रहने को कहा था कि वह कुछ दिन में आकर ले जाएगी। युवक पहचान का होने की वजह से वह विश्वास कर उसके साथ रुक गई थी।