{"_id":"6123ed588ebc3e17183ed3c6","slug":"asothar-water-crisis-will-be-removed-fatehpur-news-knp647833946","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जलापूर्ति की समस्याओं को नगर पंचायत कराएगा दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जलापूर्ति की समस्याओं को नगर पंचायत कराएगा दुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर। कस्बे की जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराने की तैयारी है। ईओ और जलनिगम जेई ने सोमवार को पानी की टंकी का निरीक्षण किया। ईओ ने कहा, वाटर लाइन में जगह-जगह लीकेज होने के कारण पानी सिर्फ तीन मोहल्लों तक ही जा रहा है। नई लाइन डलवाने और एक ट्यूबवेल को दुरुस्त कराने के लिए स्टीमेट बनवाया जाएगा और इसे शासन को भेजेंगे। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
इस दौरान जलनिगम ने जेई विजय कुमार और एसपी श्रीवास्तव ने पानी की टंकी और दोनों ट्यूबवेलों को ईओ अजय पांडेय के सुपुुर्द कर दिया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि अभी पानी की टंकी को सिर्फ एक ट्यूबवेल से ही भरा जा रहा है। जबकि एक ट्यूबवेल खराब पड़ा है। करीब 10 साल पहले बनी पानी की टंकी से कुछ समय ही कस्बे के सभी मोहल्लों और करीब छह गांवों को जलापूर्ति हुई। इसके बाद वाटर लाइन में फाल्ट होने लगे।
इससे जलापूर्ति धीरे-धीरे सिमट तक सिर्फ नई बाजार, बढ़ई टोला और अवस्थी टोला तक सीमित रह गई। यह तीनों इलाके टंकी के आसपास स्थित हैं। जबकि कस्बे के बाकी मोहल्लों और गांवों में करीब सात-आठ साल से अब पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
ईओ अजय पांडेय ने बताया कि वाटर लाइन में जगह-जगह लीकेज होने के कारण पानी सभी जगह नहीं पहुंच पा रहा है। नई वाटर लाइन डसवाने की जरूरत है। इसके अलावा एक ट्यूबवेल भी खराब है। इसे भी ठीक कराने की जरूरत है। दोनों काम के लिए स्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा जाएगा। जल निगम जेई विजय कुमार ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र और इससे जुड़े गांवों में जलापूर्ति की व्यवस्था अब नगर पंचायत के जिम्मे है। वहीं हैंडपंप की भी मरम्मत कराएगा।
असोथर। कस्बा के प्रताप नगर चौराहे पर लगा सरकारी हैंडपंप 15 दिनों से खराब है। इससे दुुकानदारों के अलावा राहगीरों को पानी की किल्लत हो रही है। क्षेत्र के शंभू गुप्ता, उत्तम मोदनवाल, बसंत आदि ने बताया दुकान के पास लगा हैंडपंप खराब होने से पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर पंचायत अधिशासी अभियंता अजय पांडेय ने बताया कि जलकल टीम को भेजकर हैंडपंप सही कराया जाएगा। (संवाद)