फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ASHA workers have demanded an increase in their honorarium from 1,500 to 7,500 rs.

Fatehpur News: आशाओं ने की 1500 से बढ़ाकर 7500 रुपये मानदेय देने मांग

Wed, 07 Oct 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers have demanded an increase in their honorarium from 1,500 to 7,500 rs.
फोटो-24-चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन देती आशा कार्यकर्ता। संवाद
हसवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आशा संघ की अध्यक्ष प्रभा सिंह के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इससे पहले सीएमओ को भी ज्ञापन दिया जा चुका है। आशाओं ने राज्य स्तर से मिलने वाली 1500 रुपये की धनराशि बढ़ाकर 7500 रुपये करने की मांग की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की भी मांग रखी। बीमा राशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। इसके अलावा, मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। मातृत्व अवकाश का लाभ देने की मांग भी आशा कार्यकर्ताओं ने रखी। आशा संघ ने मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सकारात्मक निर्णय न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कामना देवी, सहोदरा, रंजना धनपत, सुनीता देवी, सुशीला देवी, रूपा देवी, सुमन देवी, आशा देवी, गीता देवी, मीणा सिंह, विद्या देवी, पुष्प देवी सहित अन्य आशा एवं संगिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed