फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Asauthar-Saibsi road remained jammed for ten hours, commuters troubled

Fatehpur News: दस घंटे जाम रहा असोथर-सैबसी मार्ग, राहगीर परेशान

Fri, 13 Jun 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Asauthar-Saibsi road remained jammed for ten hours, commuters troubled
असोथर। बांदा जिले के मर्का क्षेत्र से बालू लेकर प्रयागराज की ओर जा रहा एक डंपर बुधवार देर रात 11 बजे असोथर-सैबसी मार्ग पर खराब हो गया। इससे मार्ग में करीब 10 घंटे तक जाम लगा रहा। राहगीर भीषण गर्मी में परेशान हो गए।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर आठ स्थित मुराइनटोला से गुजरे असोथर सैबसी मार्ग पर रात को एक ट्रक की कमानी टूटने से बीच रास्ते फंस गया। रास्ता संकरा होने के कारण दोनों तरफ से आने जाने बंद हो गया। देखते ही देखते स्थिति विकट हो गई और सुबह तक करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। इस बीच दोपहिया वाहन चालक किसी तरह खेतों व पगडंडियों से निकले, लेकिन चार पहिया व भारी वाहनों के लिए कोई रास्ता नहीं बचा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया। रातभर कोई प्रभावी इंतजाम नहीं हो सका। सुबह मिस्त्री बुलाकर ट्रक की कमानी बनवाई गई। उसके बाद सुबह आठ बजे हटवाया जा सका। इस बीच राहगीरों को धूप में खड़ा रहना पड़ा। कोचिंग व दफ्तर जाने वाले छात्र-छात्राएं व कर्मचारी बेहद परेशान दिखे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि इतने संकरे मार्ग पर भारी वाहनों के चलने पर पहले से ही रोक लगानी चाहिए थी। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वाहन हटवाने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रक की कमानी टूटने के कारण उसे तत्काल हटाना संभव नहीं हो पाया। सुबह होते ही मिस्त्री को बुलाकर कमानी ठीक कराई गई और फिर ट्रक हटवाकर यातायात को सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed