फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   As the mercury rises, the demand for lightweight clothing in the market has increased.

Fatehpur News: गर्मी का पारा चढ़ा, बाजार में हल्के कपड़ों की मांग बढ़ी

Fri, 03 Apr 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
As the mercury rises, the demand for lightweight clothing in the market has increased.
फोटो-19-चौडगरा स्थित कपड़ा दुकान में खरीदारी करती युवती। संवाद
फतेहपुर। जिले में मौसम का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे बाजार में हल्के और आरामदायक कपड़ों की मांग बढ़ गई है। इस बीच महिलाएं प्लाजो और कुर्ती को प्राथमिकता दे रही हैं। दुकानदारों ने भी मौसम को देखते हुए पहले से ही इसकी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवा को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौडगरा स्थित कपड़ा विक्रेता रितेश पांडेय ने बताया कि कॉटन की कुर्ती और कढ़ाई वाले प्लाजो की मांग सबसे अधिक है। बारीक कढ़ाई प्लाजो की खूबसूरती बढ़ाती है और इसे मांगलिक आयोजनों में भी पहना जा सकता है।
विज्ञापन

ज्यादातर हल्के रंग जैसे गुलाबी, स्काई ब्लू और अन्य हल्के रंग के सूट व प्लाजो मंगाए गए हैं। इसके साथ कुर्ती और शॉर्ट और टीशर्ट का मेल भी ट्रेंड में है। खरीदारी करने आई संगीता ने बताया कि गर्मियों में हल्का और आरामदायक होने के कारण प्लाजो की डिमांड अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता ने कहा कि पार्टी और अन्य आयोजनों के लिए भी प्लाजो स्टाइलिश लुक और आरामदायक विकल्प साबित होते हैं। क्रेप प्लाजो सूट कैजुअल और ऑफिस वेयर दोनों के लिए उपयुक्त हैं इसलिए महिलाएं इसे रोजाना इस्तेमाल के साथ-साथ विशेष अवसरों पर भी पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed