फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   As the heat increases, 10 liters less water is available per person

Fatehpur News: गर्मी बढ़ते ही प्रति व्यक्ति 10 लीटर कम मिलने लगा पानी

Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
As the heat increases, 10 liters less water is available per person
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहपुर। शहर में पहले ही मानक से 31 लीटर प्रति व्यक्ति कम पानी मिल रहा था। अब गर्मी बढ़ने से 10 लीटर और कम हो गया है। पहले प्रति व्यक्ति 99 लीटर पानी मिल रहा था जो अब घटकर 89 लीटर प्रति व्यक्ति हो गया है। प्रति व्यक्ति पानी का मानक 130 लीटर है। ऐसे में मानक के अनुरूप 41 लीटर पानी प्रति व्यक्ति कम मिल रहा है। वहीं, शहर के ऊंचाई वाले मोहल्लों में पानी का संकट गहराने लगा है। लोग दिनभर हैंडपंपों में लाइन लगाकर पानी भर रहे हैं।

शहर की ढाई लाख आबादी की जलापूर्ति के लिए नगर पालिका के पास 52 नलकूप हैं। इनसे आम दिनों में प्रति नलकूप प्रति मिनट 1000 लीटर जलापूर्ति होती है। एक घंटे में एक नलकूप 60 हजार लीटर और आठ घंटे में 48 हजार लीटर जलापूर्ति करता है। इस तरह से सभी 52 नलकूपों से दो करोड़ 49 लाख 60 हजार लीटर जलापूर्ति होती रही है। इस दौरान प्रति व्यक्ति 99 लीटर पानी मिल रहा था। गर्मी बढ़ते ही प्रति नलकूप प्रति मिनट 900 लीटर पानी देने लगा है। इस तरह से एक घंटे 54000 लीटर पानी मिल रहा है। आठ घंटे में एक नलकूप चार लाख 32 हजार लीटर पानी की आपूर्ति कर रहा है। इस तरह से सभी नलकूप मिलाकर कुल दो करोड़ 24 लाख 64 हजार शहरवासियों को पानी मिल रहा है। शहर की आबादी में यह पानी बांटा जाए, तो प्रत्येक व्यक्ति के हिस्से में 89 लीटर पानी आ रहा है। इससे साफ है कि प्रति व्यक्ति आम दिनों की अपेक्षा भी 10 लीटर पानी घट गया है। इसका असर शहर की ऊंचाई वाली आबादी में पड़ना शुरू हो गया है। भोर और देर शाम के बाद दिनभर पानी के लिए लोगों को मारामारी करना पड़ रहा है। अन्य मोहल्लों में भी नलों से फोर्स से मिलने वाली पानी की धार कमजोर हो रही है।
विज्ञापन


जलस्तर घटने से पैदा हुई समस्या:-

गर्मी बढ़ना शुरू होते ही शहरीय क्षेत्र का जलस्तर 10 से 12 फीट नीचे खिसक गया है। पुराने कई नलकूपों में नगर पालिका डिलीवरी पाइप जोड़ने पर मंथन कर रही है। जलस्तर नीचे खिसकने से नलकूपों की डिस्चार्ज क्षमता खासा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed