फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   As soon as one steps outside the threshold, dirt and fungus appear in the feet.

Fatehpur News: देहरी के बाहर पैर रखते ही गंदगी, पैरों में हो रहा फंगस

Mon, 12 Feb 2024 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 12 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
As soon as one steps outside the threshold, dirt and fungus appear in the feet.
फोटो-28-कॉशीराम कालोनी का कूड़ा डंपिंग सेंटर। संवाद
विज्ञापन

फोटो-29-गंदगी से पटी कॉशीराम कालोनी की सड़क। संवाद
फोटो-30-जलनिकासी के लिए बंद की गई नाली। संवाद
फोटो-31-खाली इस जमीन से निकाला जा सकता है पानी। संवाद
फोटो-32-नसीमा के पैरों में फंगस। संवाद
फोटो-33-शांति के पैरों में फंगस। संवाद

शहर स्थित कांशीराम कालोनी में 14 वर्षों से नहीं हुआ कचरे का उठान
कालोनी की सड़कों पर भरा रहता पानी, संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर स्थित कांशीराम कालोनी में बदइंतजामी का खामियाजा यहां की 1200 से ज्यादा आबादी भुगत रही है। कालोनी में चौतरफा फैला कचरा, सड़कों में जलभराव से लोगों का जीना दुश्वार है। पानी में कचरा सड़ने से महिलाओं के पैरों में फंगस (संक्रमण) हो गया है। बाशिंदों ने संक्रमण फैलने के खतरे से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पास कांशीराम कालोनी के 19 ब्लॉकों में कुल 238 आवासों का 14 जनवरी को आवंटन हुआ था। हैरत की बात यह है कि पिछले 14 वर्षों में कालोनी के कालोनी के डंपिंग सेंटरों से एक बार भी कूड़ा नहीं उठवाया गया। डंपिग सेंटर भर चुके हैं। साथ ही बाहर सड़क पर भरे पानी में कचरे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

बाशिदें कई बार कचरा जलाकर खात्मा करते हैं। कालोनी की सभी सड़कों पर गंदगी का अंबार है। नालियां सिल्ट से पटी पड़ी हैं। ऐसे समय में जलनिकासी के लिए बना नाला कुछ लोगों ने मिट्टी डाल कर बंद कर दिया है। जलनिकास पूरी तरह से बाधित है। हर सड़क में भरे पानी में गंदगी तैर रही है। इससे चारों ओर बदबू फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर गंदा पानी भरा होने के कारण महिलाओं के पानी से आने-जाने के कारण उनके पैरों में फंगस हो गया है। कालोनी निवासी नसीमा और शांति ने बताया कि दवा करने के बावजूद फंगस ठीक नहीं हो रहा है।
कालोनी में करीब 1200 से ज्यादा लोग रहते हैं। हर घर के दरवाजे के बाहर बजबजाता गंदा पानी भरा है। घर से बाहर पैर रखते ही जलभराव से निकलना पड़ता है। इतना ही नहीं बच्चे खुले मैदान में खेलने को तरस रहे हैं। इसका बावजूद नगर पालिका को तरस नहीं आ रहा है।
भूतल वाले घरों में भरता पानी
कालोनी के भूतल वाले घरों में पानी भर जाता। रात में कालोनी वासी पूरब की तरफ बनी बाउंड्री में छेद कर पानी बहा देते हैं। वहीं बाउंड्री के पार का जमीन मालिक छेद बंद कर देता है।
......................
सेफ्टी टैंक से पानी निकाल रही निकाय
नगर पालिका ने रविवार से सेफ्टी टैंक से पानी निकालना शुरू किया है। हालांकि जितना पानी टैंक में भरकर बाहर फेंका जाता है, उतना पानी सड़कों में फिर भर जा रहा है।
.
जल निकासी का समाधान भी है
कांशीराम कालोनी की जलनिकासी का विकल्प है। यहां का पानी कालोनी के दक्षिण दिशा में खाली पड़ी सरकारी जमीन पर निकल सकता है। अगर नगर पालिका करीब 30 फीट नाला बना दे, तो समस्या से निजात मिल सकती है।
......................
बयान:-
कांशीराम कालोनी में जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए सभी विकल्पों पर काम हो रहा है। समस्या का हल सड़क पर पुलिया बनाने से होगा। पुलिया निर्माण के लिए लिखापढ़ी की जाएगी। अगर कहीं से कोई अन्य विकल्प है, तो उसपर भी काम होगा।-राजकुमार मौर्य, चेयरमैन नगर पालिका


फोटो-34-रमेश
यहां के रमेश का कहना है कि कालोनी बनने के बाद अब तक एक बार भी कूड़े का उठान नहीं हुआ है। अधिक कूड़ा डंप होने पर आग से जला देते हैं। यही गंदगी पानी में सड़ते से समस्या और गंभीर हो गई है।
फोटो-35- कालोनी की नसीमा कहती हैं कि अधिकांश महिलाओं के पैरों में फंगस हो गया है। रात में चोरी से बाउंड्री से छेद करके पानी बाहर निकला जाता है, अन्यथा कालोनी के भूतल वाले आवासों में पानी भर जाता।
फोटो-36- कालानी के इमरान का कहना है कि कुछ लोगों ने कालोनी में पक्का नाला बंद कर दिया है। इससे कालोनी की सड़कों पर पानी भरने से बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। जलभराव से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

फोटो-37- कालोनी की रहने वाली फरानाज कहती हैं कि समस्या नगर पालिका में कई बार बताई गई है, लेकिन निराकरण नहीं हुआ। डीएम के यहां जाने से टैंक में भरकर पानी निकाला जा रहा है। इससे समस्या का निराकरण होने वाला नहीं है।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed