{"_id":"6a70d8eb933fbdeaaa050e43","slug":"arya-entered-her-name-in-the-india-book-of-records-at-the-age-of-five-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-159746-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आर्या ने पांच साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आर्या ने पांच साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम
विज्ञापन
फोटो-11-प्रमाणपत्र के साथ आर्या। स्रोत परिजन
खागा (फतेहपुर)। किशनपुर कस्बे की आर्या अग्रवाल (5) ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। आर्या का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होने से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
किशनपुर निवासी मयंक अग्रवाल की पुत्री आर्या ने कम उम्र में अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र, मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया है।
पिता मयंक अग्रवाल ने बताया कि आर्या को बचपन से ही शिव तांडव, हनुमान चालीसा और सामान्य ज्ञान में विशेष रुचि रही है। परिवार के सहयोग और नियमित अभ्यास से उसने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी बेटी का नहीं, बल्कि पूरे किशनपुर और खागा क्षेत्र का गौरव है।