फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ARTO enforcement II suspended in mines overloading

Fatehpur News: खदानों से ओवरलोडिंग में एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय निलंबित

Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
ARTO enforcement II suspended in mines overloading
फतेहपुर। मौरंग खदानों से ओवरलोडिंग के मामले में कमिश्नर की रिपोर्ट को परिवहन आयुक्त ने संज्ञान में लिया है। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय/यात्रीकर अधिकारी जीएन मिश्रा को निलंबित किया है। मामले की जांच अपर परिवहन आयुक्त को सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रयागराज कमिश्नर विजय विश्वास पंत और आईजी चंद्र प्रकाश द्वितीय समेत तीन संयुक्त टीमों ने 23 मई खदानों से ओवरलोडिंग पर छापामारी की थी। पहली कमिश्नर की टीम राम कौंहन खदान पहुंची थी। दूसरी टीम अपर जिलाधिकारी नजूल प्रयागराज ने ओती खंड-चार, तीसरी टीम सिटी मजिस्ट्रेट प्रयागराज ने अढ़ावल खंड तीन के कंपोजिट एक और तीन में पुलिस के साथ पहुंची थी। जांच के बाद कमिश्नर ने अवैध खनन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला खनन अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाई थी। इसके अतिरिक्त एसडीएम, सीओ, एएसपी, एडीएम/प्रभारी अधिकारी खनन की पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता पाई थी। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई और प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण की संतुति की थी। डीएम को सभी खनन स्थलों का निरीक्षण कर अनियमितता संबंधी विस्तृत जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में भेजने का आदेश किया था। मामले की रिपोर्ट परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह ने संज्ञान में लिया। कमिश्नर की रिपोर्ट के आधार पर जिले में ओवरलोडिंग, वाहनों की नंबर प्लेट पर कालिख पुती होना, हाई सिक्योरिटी प्लेट न होना पाया। मामले में यात्रीकर अधिकारी गोविंद नारायण मिश्रा को प्रथम दृष्टयता दोषी पाया गया है। इसी आधार निलंबन की स्वीकृत की गई। कुछ माह पहले यात्रीकर अधिकारी को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय का चार्ज भी मिला था। मामले की जांच अपर परिवहन आयुक्त नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है। निलंबन की अवधि में यात्रीकर अधिकारी को परिवहन आयुक्त कार्यालय मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed