फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ARTO and clerk to be questioned during vigilance probe.

Fatehpur News: विजिलेंस जांच में एआरटीओ और बाबू से होगी पूछताछ

Sat, 10 Oct 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
ARTO and clerk to be questioned during vigilance probe.
फतेहपुर। एआरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोपों में पहले बाबू शुभम सिंह और अब एआरटीओ रंजीत सिंह पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। निलंबन के बाद अब मामले की जांच शुरू होगी। शासन ने इसकी जिम्मेदारी लखनऊ विजिलेंस को सौंपी है। विजिलेंस टीम कभी भी जिला कार्यालय पहुंचकर जांच शुरू कर सकती है।
विज्ञापन

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी थी। इसी रिपोर्ट का संज्ञान लेकर परिवहन मंत्री ने कार्रवाई की है। साथ ही अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं। विजिलेंस को जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट परिवहन आयुक्त और मंत्री को सौंपनी है।
विज्ञापन

टीम निलंबित अधिकारियों के बयान दर्ज करने के साथ कार्यालय की फाइलों और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल करेगी। पूछताछ के दौरान एआरटीओ और बाबू से कार्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े सवाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज, एआरटीओ की संस्तुति वाली फाइलें और मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) अहम साक्ष्य साबित हो सकते हैं। इनकी पड़ताल से मामले में अन्य कर्मचारियों और कथित वसूली गिरोह के सदस्यों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed