{"_id":"97268ca800b3c891a18c6ddc3ccafc24","slug":"army-of-two-million-stolen-from-the-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर से दो लाख की चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के घर से दो लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के जयराम नगर इलाके में फौजी के सूने घर से सोमवार रात चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की खबर पर चौकी पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। मौके का जायजा लेने के बाद पुलिस ने चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
जयराम नगर निवासी फौजी अजय कुमार यादव ऋतुराज डिग्री कालेज के पास रहते हैं। जवान की तैनाती मथुरा में है। साढ़ू के घर शादी समारोह में शामिल होने छुट्टी लेकर घर आए थे।
परिवार के सभी लोग थरियांव कस्बे में शादी समारोह में गए थे। रात को गेट का ताला तोड़कर चोर घर में जा घुसे। कमरों के ताले तोड़ने के बाद बक्से में रखा माल उड़ा ले गए।
विज्ञापन
फौजी परिवार संग मंगलवार सुबह घर लौटकर आया तो ताले टूटे देखकर हैरान रह गया। चौकी इंचार्ज कमलेश पाल मौके पर पहुंचे।
फौजी ने बताया कि शातिर सोने के एक जोड़ी टाप्स, बाली, एक अंगूठी, हार, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछुवा, पचास हजार रुपये, 31 हजार कीमत की एलईडी, दो एटीएम कार्ड, साड़ी कपड़े, छह बोतल शराब चुरा ले गए हैं।
पूरे सामान की कीमत दो लाख रुपये होगी। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।