{"_id":"69bd8772a76b98fedf001266","slug":"applications-for-plumbing-and-beautician-training-for-obc-youth-begin-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-151314-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ओबीसी युवाओं के लिए प्लंबिंग और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ओबीसी युवाओं के लिए प्लंबिंग और ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के आवेदन शुरू
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत प्लंबिंग और ब्यूटीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रशिक्षण योजना में एक माह सैद्धांतिक और तीन माह व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 45 वर्ष आयु वाले पुरुष और महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण किया हो।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि में प्रति माह 1250 रुपये यातायात और अल्पाहार भत्ता दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 28 मार्च तक वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आयु और जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।