फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Application started for free admission of poor children

Fatehpur News: गरीब बच्चों के निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Mon, 03 Feb 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Application started for free admission of poor children
फतेहपुर। अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों मेें अलाभित समूह और गरीब बच्चों के ऑनलाइन आवेदन के तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। चार चरणों में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण की आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से 19 मार्च तक चलेगी। चयनित बच्चों के दाखिले एक अप्रैल से कराए जाएंगे।
विज्ञापन


तीसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 23 फरवरी तक आवेदन पत्रों का सत्यापन और 24 को लाटरी होगी। 27 को चयनित बच्चों के स्कूलों की सूची जारी होगी। अंतिम चरण के आवेदन की प्रक्रिया 19 मार्च तक चलेगी। इसके बाद 23 मार्च तक सत्यापन होगा और 24 मार्च को लाटरी के बाद 27 मार्च को बच्चों के आवंटित स्कूलों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन

डीसी सामुदायिक शिक्षा अखिलेश सिंह भदौरिया ने बताया कि तीन साल से सात साल तक के बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे। एक लाख वार्षिक से कम आय का आय प्रमाणपत्र, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र, निवास का प्रमाणपत्र, आधारकार्ड, बच्चे की फोटो के साथ मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। प्रवेश पाने वाले बच्चे की शिक्षा कक्षा आठ तक निशुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed