{"_id":"5fd261618ebc3e3e7a6a9db6","slug":"apo-fatehpur-news-knp599158852","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग कर्मी का बेटा बना एपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग कर्मी का बेटा बना एपीओ
विज्ञापन
सिंचाई विभाग कर्मी के बेटे आलोक वर्म का सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के पद पर चयन हुआ है। कड़ी मेहनत के बाद मिली इस सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। आलोक ने इस सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को दिया है। आलोक वर्तमान में एयरफोर्स में तैनात हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 2018 में आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की परीक्षा का आठ दिसंबर को रिजल्ट घोषित हुआ था। कुल 17 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में सिविल लाइन में प्रेक्षागृह के पीछे रहने वाले आलोक वर्मा ने सफलता पाई है। आलोक के पिता रामदास उमराव सिंचाई विभाग कर्मी हैं।
परिवार में मां सावित्री के अलावा पत्नी शशि वर्मा हैं जो सहायक अध्यापक के पद पर तेलियानी ब्लाक के समशेरपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। आलोक चार बहनों में एकलौते भाई हैं। आलोक इससे पहले 2018 में सिविल जज (जूनियर डिविजन) की परीक्षा में साक्षात्कार तक पहुंचे थे। 2016 में उन्होंने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण की। आलोक जाफरगंज के ग्राम गहरुखेड़ा में के मूल निवासी हैं।