फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Anuj, Divya and Rajasekhar's talent shines in painting

Fatehpur News: चित्रकला में अनुज, दिव्या और राजशेखर की प्रतिभा चमकी

Mon, 22 Sep 2025 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Anuj, Divya and Rajasekhar's talent shines in painting
फोटो-10-प्रतियोगिता के दौरान बनाए गए पोस्टर चित्र को दिखाते छात्र व छात्राएं। संवाद
हथगाम। सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत छिवलाहा स्थित जनता इंटर कॉलेज में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्वच्छता ही सेवा है थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में अनुज, दिव्या और राजशेखर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में संवत, छिवलहा और मोहम्मदाबाद के विभिन्न विद्यालयों से कुल छह छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राजा रघुराज सिंह इंटर कॉलेज संवत के अनुज कुमार ने पहला स्थान, जनता इंटर कॉलेज छिवलहा की दिव्या ने दूसरा स्थान और राजकीय हाईस्कूल मोहम्मदाबाद के राजशेखर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह आयोजन राजकीय विद्यालय अकबरपुर चोराई के नोडल शिक्षक एयर वेटरन प्रमोद द्विवेदी के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिक्षिकाएं प्रतिभा श्रीवास्तव और रश्मि सिंह ने सक्रिय सहयोग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार मालवीय व नोडल अधिकारी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही तहसील स्तर की प्रतियोगिता के लिए प्रेरित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed