फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Antrgnpdiy smugglers arrested by police

अंतर्जनपदीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Antrgnpdiy smugglers arrested by police
पुलिस कस्टडी में टाटा सफारी सहित अंतर्जनपदीय तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
कल्यानपुर थाना के गांव पालीखेड़ा के पास बुधवार रात पुलिस ने टाटा सफारी समेत अंतर्जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से पंद्रह पेटियों में साढ़े सात सौ सीसी अवैध शराब बरामद की। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह जीटी रोड मुगल रोड हाइवे के अधिकांश ढाबों व ग्रामीणाचंल पर इसे खपाते थे।
विज्ञापन



गुरुवार को थानाध्यक्ष कल्यानपुर एके सिंह ने बताया कि उन्नाव से नकली मोनोग्राम, रैपर लगाकर शराब की तस्करी हो रही थी। फतेहपुर में जीटी रोड हाइवे के थाना कल्यानपुर, औंग, मलवां व मुगल रोड हाइवे के बकेवर, जहानाबाद थाना के अधिकांश ढाबों एवं ग्रामीण अंचल में शराब बेचने की भनक उनको एक सप्ताह पहले लग गई थी।
विज्ञापन



बुधवार रात पालीखेड़ा गांव के पास टाटा सफारी वाहन को शक होने पर रुकने को कहा गया। तस्करों ने गाड़ी नहीं रोकी. तभी उनका पीछा करके टाटा सफारी को पकड़ लिया गया और बरामदगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरोह के सदस्य उन्नाव के थाना बारा सगवर गांव अहिरोरा निवासी शिव प्रताप सिंह, इसी थाना क्षेत्र के गांव इसमातपुर निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ अंशू, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद शहर के मोहल्ला पिथनपुर निवासी सुमित हाल मुकाम हरसिंगपुर चौडगरा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed