{"_id":"576c43694f1c1b5055b48506","slug":"antrgnpdiy-smugglers-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में टाटा सफारी सहित अंतर्जनपदीय तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्यानपुर थाना के गांव पालीखेड़ा के पास बुधवार रात पुलिस ने टाटा सफारी समेत अंतर्जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से पंद्रह पेटियों में साढ़े सात सौ सीसी अवैध शराब बरामद की। पकड़े गए तस्करों ने बताया कि वह जीटी रोड मुगल रोड हाइवे के अधिकांश ढाबों व ग्रामीणाचंल पर इसे खपाते थे।
गुरुवार को थानाध्यक्ष कल्यानपुर एके सिंह ने बताया कि उन्नाव से नकली मोनोग्राम, रैपर लगाकर शराब की तस्करी हो रही थी। फतेहपुर में जीटी रोड हाइवे के थाना कल्यानपुर, औंग, मलवां व मुगल रोड हाइवे के बकेवर, जहानाबाद थाना के अधिकांश ढाबों एवं ग्रामीण अंचल में शराब बेचने की भनक उनको एक सप्ताह पहले लग गई थी।
बुधवार रात पालीखेड़ा गांव के पास टाटा सफारी वाहन को शक होने पर रुकने को कहा गया। तस्करों ने गाड़ी नहीं रोकी. तभी उनका पीछा करके टाटा सफारी को पकड़ लिया गया और बरामदगी की।
विज्ञापन
गिरोह के सदस्य उन्नाव के थाना बारा सगवर गांव अहिरोरा निवासी शिव प्रताप सिंह, इसी थाना क्षेत्र के गांव इसमातपुर निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ अंशू, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद शहर के मोहल्ला पिथनपुर निवासी सुमित हाल मुकाम हरसिंगपुर चौडगरा को गिरफ्तार किया गया है।