{"_id":"70236e463c25592d2e5a9cdd6204b8ae","slug":"angry-young-woman-set-fire-to-another-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी जगह शादी से क्षुब्ध युवती ने लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी जगह शादी से क्षुब्ध युवती ने लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 05 Mar 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। कल्यानपुर क्षेत्र में एक युवती ने गुरुवार दोपहर आग लगाकर जान देने की कोशिश की है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय युवती की परिजनों ने शादी पहले दूसरी जगह तय कर दी थी। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और तय रिश्ते को तोड़ दिया गया। रिश्ता तोड़े जाने के बाद से युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था।
विज्ञापन
इससे दोनों दूसरी जगह पर शादी करने को राजी नहीं थी। परिजनों ने युवती के लिए दूसरा रिश्ता खोजा। इसी बात को लेकर युवती का गुरुवार को परिजनों से विवाद हुआ। पहले रिश्ते वाले युवक से शादी करने की जिद में युवती ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन