{"_id":"57a0fa374f1c1b5a7b2ba240","slug":"anger-burst-against-power-cuts-cm-housing-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली कटौती के खिलाफ फूटा गुस्सा, डीएम आवास घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के खिलाफ फूटा गुस्सा, डीएम आवास घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Wed, 03 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
डीएम आवास पर प्रदर्शन करती पब्लिक
- फोटो : अमर उजाला
जिले में बिजली की अधाधुंध कटौती से नाराज पब्लिक का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। इलाकाई लोग जिलाधिकारी को समस्या बताने पहुंचे, वहां उन्हें नहीं मिलने दिया गया तो लोगों ने बाहर ही नारेबाजी शुरू कर दी। फोर्स बढ़ती देख पब्लिक आबूनगर उपकेंद्र पहुंच गई। वहां दबाव बनाया और अधिशासी अभियंता कार्यालय में भी प्रदर्शन किया।
शहर के शादीपुर, अस्ती, पटेलनगर, नउवाबाग समेत दो दर्जन इलाकों में सोमवार शाम से लाइट नहीं है। वहीं कई इलाकों में अंधाधुंध कटौती से भी पब्लिक ऊब चुकी थी। मंगलवार रात भाजपा नेता पंकज त्रिवेदी के नेतृत्व में राजीव यादव, श्याम गुप्ता, अंशुमान, ब्रजकिशोर, पंकज पांडेय, शशिकांत, उदय लोधी ने जिलाधिकारी आवास पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां पर जिलाधिकारी से न मुलाकात होने पर उपभोक्ता आबूनगर उपकेंद्र पहुंचे और हो हल्ला किया। बिजली कब तक आएगी और क्या फाल्ट है इसकी सही जानकारी न मिलने पर गुस्सा भड़क गया। इसके उपभोक्ता अधिशासी अभियंता के आवास में भी धावा बोला लेकिन वहां कोई नहीं मिला।