{"_id":"57f3f21b4f1c1b9232270aa6","slug":"anganwadi-caryktri-chen-snecing","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्री से चेन स्नैचिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्री से चेन स्नैचिंग
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू पांडेय मलवां ब्लॉक में तैनात है। मूलरूप से विजयीपुर थाना किशनपुर की रहने वाली हैं। शहर में किराए के मकान में रहती है। वह शाम को मलवां सराफा गली किसी के घर गई थी। शहर आने के लिए मलवां थाने से चंद कदम दूरी पर हाईवे में वाहन का इंतजार कर रही थी।
तभी बाइक सवार पहुंचे और गले में झपट्टा मारकर चेन खींच शहर की ओर भागे। महिला के चीख पुकार मचाने पर इलाकाई लोग पहुंचे। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इलाकाई पप्पू सिंह ने उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी है। महिला को खुद ही चेन लुटने की जानकारी नहीं हो सकी थी। वह तहरीर देने थाने नहीं आई है। सूचना पर जांच की जा रही है।