फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Anand honored with Eduleaders UP Award in Lucknow

Fatehpur News: एडूलीडर्स यूपी अवॉर्ड से लखनऊ में आनंद सम्मानित

Fri, 24 Oct 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Anand honored with Eduleaders UP Award in Lucknow
फोटो-23-शिक्षक आनंद को एडूलीडर्स यूपी अवार्ड प्रदान करते प्रमुख सचिव। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। लखनऊ स्थित नेडा प्रशिक्षण केंद्र के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक आनंद कुमार मिश्र को एडूलीडर्स यूपी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राज्य सरकार के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने प्रतीक चिह्न और सम्मान पत्र देकर प्रदान किया।
विज्ञापन

एडूलीडर्स समूह की ओर से आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के एक-एक उत्कृष्ट शिक्षक को यह अवॉर्ड दिया गया। ऐरायां ब्लॉक के मॉडल प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के शिक्षक आनंद कुमार मिश्रा ने शिक्षकीय यात्रा और उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण भी साझा किया। इस अवसर पर जिले के एसआरजी राधेश्याम दीक्षित को कर्मयोगी सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

समारोह में बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, अंतरराष्ट्रीय रामायण शोध संस्थान के सलाहकार आशुतोष द्विवेदी, नेडा के परियोजना निदेशक टीकाराम, समूह के संस्थापक व राष्ट्रपति पदक विजेता डॉ. सर्वेष्ट मिश्र, सेवानिवृत्त आईएएस और विवेकानंद केंद्र के प्रांत संचालक डॉ. दयानंद लाल सहित कई शिक्षक और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विशेष कार्य
80 घरों वाले मजरे में स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र नामांकन 67 से 238 तक पहुंचाया। पुत्र का नामांकन विद्यालय में ही कराया। कोरोना काल के कठिन समय में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा। बच्चों के साथ मिलकर बोलता बचपन तैयार कराया। बोलता बचपन का विमोचन राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया। पांडिचेरी की संस्था श्री अरबिंदो सोसाइटी ने इनोवेटिव पाठशाला प्रोजेक्ट के तहत विद्यालय पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार कराई।

फोटो-23-शिक्षक आनंद को एडूलीडर्स यूपी अवार्ड प्रदान करते प्रमुख सचिव। स्रोत स्वयं

फोटो-23-शिक्षक आनंद को एडूलीडर्स यूपी अवार्ड प्रदान करते प्रमुख सचिव। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed