{"_id":"680fcf0ea035be73a408c8f7","slug":"an-innocent-child-crossing-the-road-was-crushed-by-a-truck-and-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-133060-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र खागा-नौबस्ता मार्ग पर बहेरा सादात गांव में सोमवार को छह साल के मासूम को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक समेत ट्रक को पुलिस ने सैदपुरा गांव के पास से पकड़ा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बहेरा सादात गांव निवासी मोहम्मद शमशीर ने बताया कि उसका नाती मोहम्मद हसन (6) सोमवार को सुबह घर के सामने कुछ सामान लेने गया था। सड़क पार करने के दौरान चौकी चौराहे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक लेकर चालक ने भागने का प्रयास किया। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। सैदपुरा गांव के पास पुलिस ने चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। ट्रक में सीमेंट लदी है।
विज्ञापन
मासूम के पिता मोहम्मद ईशा रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद में रहते हैं। आठ साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनका सिर्फ एक ही बेटा था। ईशा के परिवार में पिता, मां शरीफुन, भाई मोहम्मद नायाब, शोएब अहमद और पत्नी सायबा बानो हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।