{"_id":"6ac93a52b0969ba82201f619","slug":"an-ambulance-carrying-a-heart-patient-remained-stuck-in-a-traffic-jam-for-20-minutes-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-164206-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जाम में 20 मिनट तक फंसी रही हृदय रोगी को ले जा रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जाम में 20 मिनट तक फंसी रही हृदय रोगी को ले जा रही एंबुलेंस
विज्ञापन
फोटो-33-तहसील रोड में जाम में फंसी हृदय रोगी को ले जा रही एंबुलेंस। संवाद
बिंदकी। नगर के मुख्य मार्ग पर लगे जाम में हृदय रोगी को कानपुर ले जा रही एंबुलेंस करीब 20 मिनट तक फंसी रही। मरीज की बिगड़ती हालत के बीच तीमारदार जाम खुलवाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे। इस घटना ने आपातकालीन यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी।
शुक्रवार शाम अंबेडकर चौराहे से गांधी चौराहे तक करीब 500 मीटर लंबा जाम लग गया। इसी दौरान बांदा से रेफर हृदय रोगी रामस्वरूप (60) को लेकर एंबुलेंस कानपुर स्थित हृदय रोग संस्थान जा रही थी। जाम के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी और करीब 20 मिनट तक धीमी गति से रेंगती रही।
मरीज की हालत को लेकर परेशान तीमारदार लगातार जाम खुलवाने की गुहार लगाते रहे, ताकि उसे जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। नगर के व्यस्ततम मार्गों पर आए दिन लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। खासकर आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है। एंबुलेंस के जाम में फंसने की इस घटना ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि ललौली चौराहे पर हर समय ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है। इसके अलावा पिकेट पर भी पुलिसकर्मी रहते हैं। जाम लगने पर पुलिस तत्काल उसे खुलवाने का प्रयास करती है।