{"_id":"de23671b807c3bdf13c00ba1521bf666","slug":"ambedkar-statue-damaged-angst-in-bsp-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, बसपाइयों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, बसपाइयों में आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद कस्बे के कलाना में रविवार की रात शरारतीतत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से गुस्साए बसपाइयों ने थाने पर जाकर जमकर हंगामा किया। बसपा कार्यकर्ता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे।
पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बसपा कार्यकर्ता रामबली संखवार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
रविवार की रात कलाना गांव में अंबेडकर प्रतिमा को कुछ अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह गांव निवासी बसपा कार्यकर्ता रामबली संखवार ने जब प्रतिमा को खंडित देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार को दी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में गांव में बसपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। घटना से गुस्साए कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
आक्रोशित बसपाइयों ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। बसपाइयों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बसपा कार्यकर्ता रामबली संखवार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शरारतीतत्वों का पता लगाकर गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। बसपाइयों में मुख्य रूप से नगर पंचायत जहानाबाद के पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल हक, देवी प्रसाद कुरील, राजाराम अवस्थी आदि बसपाई मौजूद रहे।