फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   amaulee mein bukhaar se do aur kee maut

अमौली में बुखार से दो और की मौत

Sun, 04 Oct 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
amaulee mein bukhaar se do aur kee maut
अमौली(फतेहपुर)। सूबे के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी के विधानसभा क्षेत्र में बुखार से होने वाली मौतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ढाई महीनों में 28 गांवों के 57 लोग बुखार से जान गंवा चुके हैं। चौबीस घंटे में नेउरी जलालपुर व बाबूपुर में दो और मौतें होने से दहशत और बढ़ गई।
विज्ञापन

नेउरी जलालपुर के रामशंकर की बेटी गुड़िया (10) को सप्ताह भर से बुखार आ रहा था। जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा था। गुड़िया की शुक्रवार की रात घर में ही मौत हो गई। 15 दिन पहले रामशंकर की बड़ी बेटी शिवानी (15) की भी बुखार से मौत हो गई थी। इसके अलावा बहन नंदिनी (12) का कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी मौत बाबूपुर गांव के जय नारायन की पत्नी श्रीमती पटेल (58) की हुई। श्रीमती की हालत बिगड़ने पर पांच दिन पहले कानपुर ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

कानपुर में रहने वाले नसेनिया के युवक की भी बुखार से मौत
अमौली। नसेनिया गांव के महेंद्र कुमार का बेटा रोहित (23) परिवार के साथ कानपुर में रहता था। सप्ताह भर पहले बुखार आने पर परिजनों ने जांच कराई तो युवक के डेंगू ग्रसित का पता चला था। शुक्रवार की रात रोहित की मौत हो गई। यह खबर नसेनिया में आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कई लोग कानपुर कूच कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव दर गांव टूट रहा कहर
अमौली। ढाई महीने से बुखार ने तिरहार को भयाक्रांत कर रखा है। एक के बाद एक मौतें हो रही हैं। नोनारा में अब तक 8 की जान जा चुकी है। बुढ़वा 6, लहुरी सराय 6, नसेनिया 5, मंगलपुर टकौली 5, चांदपुर 5, नेउरी जलालपुर 4, पनेउरा 4, रोटी 3, आजमपुर गढ़वा 3, कमासी 2, बाबूपुर 2, रनूपुर 2, कौंह व हरिजनपुर में एक-एक की जान बुखार ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed