फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Allegations of wrong treatment against clinic operator dismissed

Fatehpur News: क्लीनिक संचालक पर गलत इलाज का आरोप खारिज

Wed, 20 May 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 20 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Allegations of wrong treatment against clinic operator dismissed
फतेहपुर। उपभोक्ता फोरम आयोग ने क्लीनिक संचालक पर गलत इलाज कर रुपये लेने के आरोप के वाद को खारिज कर दिया है। उपभोक्ता फोरम आयोग के अध्यक्ष रामनरेश मौर्या व सदस्य पदमिनी ने फैसला सुनाया है। वादी ने इलाज व रुपये देने के तथ्य पेश नहीं करने पर वाद को खारिज कर दिया गया। आयोग ने वादी व प्रतिवादी को अपना-अपना परिवाद व्यय वहन करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के क्षेत्र जयराम नगर निवासी सरिता देवी ने 23 मई 2022 को कोर्ट में वाद दायर कर बताया कि दांत में दर्द होने पर पटेल नगर चौराहा स्थित डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर सौरभ सिंह चौहान के पास इलाज कराने 11 नवंबर 2021 को गई थी। आरोप है कि डॉक्टर ने बताया कि दांत में आरसीटी और कैपिंग करनी पडे़गी। दवा समेत 38 हजार रुपये का खर्च बताया। कैपिंग कराने के बाद दांत का दर्द ठीक नहीं होने पर दोबारा क्लीनिक पर दिखाने गई। डाॅक्टर ने सही इलाज करने की बात कहकर लौटा दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि गलत इलाज के कारण दांत का दर्द सही नहीं हो पा रहा है। गलत इलाज कर रुपये लेने पर कोर्ट में वाद दायर किया। उधर, डॉक्टर ने सौरभ ने आयोग में बताया कि उनके द्वारा सही इलाज किया गया है। क्लीनिक का बीमा भी एक इंश्योरेंस कंपनी से है। सरिता देवी ने उनकी छवि घूमिल करने के लिए वाद दायर किया है। सुनवाई के दौरान इलाज की रसीद व रुपये के बिल सरिता ने पेश नहीं किया। इसी वजह से आयोग ने सरिता देवी का वाद खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed