फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Allegations of plotting on pond land; court stays sale and purchase.

Fatehpur News: तालाब की जमीन पर प्लाॅटिंग के आरोप, खरीद-बिक्री पर कोर्ट की रोक

Fri, 25 Sep 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Allegations of plotting on pond land; court stays sale and purchase.
फतेहपुर। लोधीगंज बाईपास के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे स्थित राधे-बिहारी प्लाॅटिंग साइट को लेकर विवाद सामने आया है। एसडीएम सदर (न्यायिक) की अदालत ने संबंधित भूमि की खरीद-बिक्री, दान और वसीयत पर रोक लगा दी है। प्लाॅटिंग करने वाली संस्था से जुड़े लोगों और कुछ खरीदारों को सम्मन जारी कर न्यायालय में तलब किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, साइट पर करीब 100 लोगों ने सीधे प्लाॅट खरीदे हैं, जबकि लगभग 50 प्लाॅट की आगे भी खरीद-बिक्री हुई है। ऐसे में दखल-खारिज की प्रक्रिया पर भी रोक लगाए जाने की बात सामने आई है। इससे 150 से अधिक खरीदार प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन


शिकायत पर राजस्व विभाग ने भूमि की जांच कराई
पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने फरवरी में मुख्यमंत्री और डीएम को शिकायत भेजकर तालाबी भूमि और ग्राम समाज की जमीन पर प्लाॅटिंग किए जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने भूमि की जांच कराई। तहसीलदार की ओर से पेश रिपोर्ट में बताया गया कि संबंधित गांव की गाटा संख्या 249 में 5.8510 हेक्टेयर यानी करीब 33 बीघा भूमि दर्ज है। दस्तावेजों की जांच में उक्त भूमि को लेकर तालाब की जमीन होने का मामला सामने आया। अदालत ने प्लाॅटों की खरीद-बिक्री समेत अन्य हस्तांतरण पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाॅटिंग संस्था से जुड़े लोगों को सम्मन
अदालत ने प्लाॅटिंग करने वाली संस्था राज कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह और पार्टनर मलखान सिंह समेत प्लाॅट खरीदने वालों को भी सम्मन जारी किया है। मामले में अब दस्तावेजों और भूमि की स्थिति को लेकर न्यायालय में आगे सुनवाई होगी। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने प्लाॅटिंग से कोई वास्ता नहीं होने की बात कही है। उनका कहना है कि शिकायत करने वाले लोग उनकी छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed