{"_id":"67ae3703f926e3ba4e0ae265","slug":"allegation-of-attempt-to-capture-home-guard-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-129281-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: होमगार्ड पर कब्जे की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: होमगार्ड पर कब्जे की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। भूमि पर कब्जे की कोशिश करने वाले होमगार्ड ने अपने भाई संग दीवार ढहा दी। मां-बेटी से गाली गलौज भी की।
आरोप है कि होमगार्ड के इशारे पर पुलिस ने निर्माण कार्य बंद कराने के बाद मां और बेटी को चौकी में बैठा दिया। किशनपुर थाने के अमनी निवासी बिंदरानी बुजुर्ग हैं। उसकी एक पुत्री रामरती अपने फौजी पति के साथ प्रयागराज में रहती है। महिला ने एसपी से शिकायत में बताया कि वह नौ फरवरी को आवासीय भूमि पर निर्माण करा रही थी।
परिवार के सगे भाई लल्लूराम, लालचंद्र ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ दी। लल्लूराम किशनपुर थाने में होमगार्ड है। तोड़फोड़ का विरोध करने पर दोनों ने उसे गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
लल्लूराम के कहने पर चौकी में तैनात पुलिस वालों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया। पुलिस ने चौकी में उसे और पुत्री को 10 फरवरी को जांच के नाम पर बुलाकर कई घंटे तक बैठाए रखा। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।