फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   All pamphlets valid, can return the name today

सारे पर्चे वैध, आज कर सकते हैं नाम वापसी

Tue, 15 Dec 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
All pamphlets valid, can return the name today
कलक्ट्रेट के कामनहाल में बार अध्यक्ष के लिए पर्चा दाखिल करते एडवोकेट राकेश वर्मा व महासचिव का पर? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बॉर एसोसिएशन के चुनाव के लिए दूसरे और आखिरी दिन भी नामांकन कराए गए। इसमें सर्व समाज की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए राकेश वर्मा ने दोबारा दावा किया। उपाध्यक्ष, कनिष्क उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, प्रकाशन, पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष पदों के लिए आखिरी दिन सारे पर्चे दाखिल किए गए।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच में सारे पर्चे सही पाए गए। बुधवार को पर्चा वापस लिया जा सकता है। 23 दिसंबर को चुनाव कराया जाएगा, जिसमें 1383 अधिवक्ताओं को मताधिकार का प्रयोग करना है।
विज्ञापन

सर्व समाज और आदर्श अधिवक्ता संगठन के बीच में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। छह पदों के लिए दोनों संगठनों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बॉर एसोसिएशन के कॉमन हॉल में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक निर्वाचन प्रक्रिया चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अब्दुल करीम खान व मोहम्म्द कमा खान, उपाध्यक्ष पद पर अजलाल अहमद, छोटे लाल यादव, नरसिंह चंद्रा व राजेश गुप्ता, कनिष्क उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश खन्ना, दिलीप कुमार मौर्या, विशाल सिंह गौतम व विवेक सिंह, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर धर्मेँद्र सिंह व राजेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाशन पद को अजीत कुमार शर्मा व चंद्रजीत सिंह, पुस्तकालय पद पर सूर्य पाल व शैलेंद्र कुमार व कोषाध्यक्ष के लिए आदित्य कुमार, कृष्ण कुमार व दिेनेश कुमार ने नामांकन पर्चा भरा। दूसरे पहर पर्चों की जांच में सारे नामांकन सही पाए गए।
यह प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी संतोष कुमार दीक्षित, चंद्रिका सिंह चौहान, जगनायक सचान व हरवंश सचान की मौजूदगी में चली। बुधवार को नाम वापसी की जा सकती है। अध्यक्ष पद के लिए आदर्श अधिवक्ता संगठन की ओर से जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह का मुकाबला सर्व समाज के राकेश वर्मा से होना तय माना जा रहा है।
मंत्री पद को अमित तिवारी व आशीष गौड़ में टक्कर होनी तय हैं। सर्व समाज व आदर्श अधिवक्ता संगठन के बीच इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार भी दावा ठोंक रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार पटेल निर्दलीय पर्चा भरा है।

चुनाव कमेटी के अधिवक्ता हरवंश सचान ने बताया कि नौ पद के अलावा सदस्य पद के 12 और कनिष्क सदस्य पद के लिए 13 पर्चे दाखिल हुए हैं। यह भी सही पाए गए हैं। बुधवार को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकते हैं। 23 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed