{"_id":"52f64fd9710ee3818bb970abf5b6d76b","slug":"all-contest-the-election-no-one-left-the-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब लड़ेंगे चुनाव, किसी ने नहीं छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब लड़ेंगे चुनाव, किसी ने नहीं छोड़ा मैदान
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय विधान परिषद निर्वाचन की
विज्ञापन
गुरुवार हुई नाम वापसी प्रक्रिया बिना किसी के पीछे हटे पूरी हो गई। नाम
वापसी के लिए मुकर्रर समयावधि में किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस
नहीं लिया। इस प्रकार एमएलसी बनने के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।
तीन मार्च को होने जा रहे एमएलसी के चुनाव में नाम वापसी का समय सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक था। कलेक्ट्रेट के डीएम कोर्ट में रिटर्निंग आफीसर व एडीएम आलोक सिंह की मौजूदगी में यह काम होना था।
निर्वाचन विभाग की टीम नाम वापसी का इंतजार करती रह गई। सपा से दिलीप सिंह कल्लू यादव, भाजपा से अनिल गुप्ता चार्ली व निर्दल रामशरण यादव ने मांगी गईं अपनी-अपनी फोटो उपलब्ध करा दीं।
बसपा प्रत्याशी अशोक कटियार ने भी खुद न आकर पार्टी स्तर से फोटो मुहैया कराई। समता रिपब्लिक पार्टी प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह की फोटो का जरूर इंतजार होता रहा।
हालांकि काम बंद होते-होते उनकी भी फोटो निर्वाचन विभाग को उपलब्ध हो गई। रिटर्निंग आफीसर आलोक सिंह ने बताया कि किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। सभी उम्मीदवारों ने औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।