{"_id":"6918dbfd0ec6df2a560c8a84","slug":"alcoholic-grandson-beats-grandfather-for-not-giving-him-money-for-alcohol-he-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144024-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शराब के लिए रुपये न देने पर नशेड़ी पौत्र ने बाबा को पीटा, थमीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शराब के लिए रुपये न देने पर नशेड़ी पौत्र ने बाबा को पीटा, थमीं सांसें
विज्ञापन
फोटो-15-हुसैनगंज थाने में खड़े परिजन। संवाद
- फोटो : udhampur news
हुसैनगंज। शराब के लिए रुपये न देने पर नशेड़ी पौत्र ने परिजन को डंडे से पीट दिया। पिटाई से घायल बाबा की शुक्रवार रात मौत हो गई। परिजन ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने युवक के खिलाफ शनिवार को गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। बाबा की मौत के बाद आरोपी गांव छोड़कर भाग गया। वह एक युवती के अपहरण का भी आरोपी है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कठेरवा के मजरे बैरमपुर गांव निवासी राम सिंह लोधी ने बताया कि बेटा धर्मेंद्र नशेड़ी है। वह बृहस्पतिवार को शराब पीने के लिए बाबा छत्रपाल लोधी (85) से रुपये की मांग कर रहा था। उन्होंने रुपये देने से मना किया। इस पर वह झगड़ने लगा।
विज्ञापन
वह और पत्नी रीता बचाव के लिए पहुंचे। उन लोगों को भी पीट दिया। इसी दौरान पिता पर डंडे से हमला कर भाग गया। गांव के एक ही झोलाछाप से पिता का इलाज करा रहे थे। उनकी शुक्रवार रात सांसें थम गईं।
आरोप है कि पहले भी शराब के लिए रुपये नहीं देने पर धर्मेंद्र कई बार परिजन के साथ मारपीट कर चुका है। इसी वजह से धर्मेंद्र को उसकी पत्नी भी आठ साल पहले छोड़कर चली गई थी। एक युवती को अगवा करने के आरोप में जेल जा चुका है।
प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि शनिवार को गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ है।

फोटो-15-हुसैनगंज थाने में खड़े परिजन। संवाद- फोटो : udhampur news