फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   against enchrochement market closed

अड़े दुकानदार, बंद रहा चौक बाजार

Tue, 04 Dec 2018 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
against enchrochement market closed
market closed - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के चौक इलाके में अतिक्रमण हटाने का मानक विवाद का विषय बना हुआ है। इसके लिए व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। सोमवार को विरोध में चौक बाजार पूरी तरह बंद रहा। इसके बाद कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी प्रेम प्रकाश तिवारी से मुलाकात की। व्यापारियों का कहना है कि वह केवल नाली तक अतिक्रमण हटाएंगे। प्रशासन अभी 12 मीटर पर अड़ा है हालांकि ज्यादा दबाव पर 10 मीटर तक के संकेत दिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

चौक में सुबह से ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दुकानें बंद होने की वजह से दूरदराज से आए लोगों को सामान की खरीदारी दूसरे क्षेत्रों में जाकर करनी पड़ी। व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, पप्पन रस्तोगी, राम प्रकाश गुप्त, सत्य भगवान आदि व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर एसडीएम से मिलकर व्यापारियों ने कहा कि वह दस मीटर तक भी अतिक्रमण हटाने के मानक को लेकर तैयार नहीं है। दुकानदार सिर्फ नाली के ऊपर कब्जा हटाएंगे और यदि नाली के ऊपर छज्जा आ रहा है तो उसे तोड़ेंगे। इस पर एसडीएम ने कहा कि जिलाधिकारी जो दिशा निर्देश देंगे उसी के अनुसार अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस पर व्यापारी विकास भवन पहुंचे और यहां पर सदर विधायक विक्रम सिंह से मिले। व्यापारियों ने सदर विधायक को अपनी पीड़ा बताई। सदर विधायक ने डीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया है। व्यापारी पप्पन रस्तोगी ने बताया कि बुधवार को पुन: जिलाधिकारी से मिलकर मांग की जाएगी। इस मौके पर व्यापारी संजय गुप्ता, तनवीर खान, राम प्रकाश गुप्ता, मोनू रस्तोगी, मनोज रस्तोगी सोनू गुप्ता, राजीव गुप्ता, अमित रस्तोगी भी रहे।  
विज्ञापन

इनसेट --
अन्य क्षेत्रों में खुली रहीं दुकानें  
फतेहपुर। अतिक्रमण को लेकर सिर्फ चौक में दुकानें बंद रहीं। जबकि अन्य क्षेत्रों में दुकानें खुली होने से लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। शहर के पटेलनगर, जीटी रोड, हरिहरगंज, देवीगंज, ज्वालागंज, शादीपुर आदि इलाकों में दुकानें रोज की तरह खुली रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed