{"_id":"669d38057e8965e88108acea","slug":"after-the-salute-the-dead-body-of-the-constable-was-burnt-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-118420-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सलामी के बाद हवलदार के शव को दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सलामी के बाद हवलदार के शव को दी मुखाग्नि
Sun, 21 Jul 2024 10:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
जाफरगंज। सड़क हादसे में शुक्रवार को जान गंवाने वाले हवलदार के पार्थिव शरीर काे रविवार को सलामी देने के बाद मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। पूरे क्षेत्र के लोग गमगीन नजर आए। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुतीक्षण सिंह सहित अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
थाना क्षेत्र के पूरेदान गांव निवासी नरेंद्र सिंह के पुत्र विजय प्रताप सिंह फौज में हवलदार पद पर जम्मू में तैनात थे। वह छुट्टी पर घर आए थे। अमौली से लौटते बाइक से शुक्रवार को सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। भारतीय सेना सेवा कोर प्रयागराज स्टेशन से सूबेदार सहीजुद्दीन जवानों के साथ सलामी देने पहुंचे। तिरंगे में शव लपेट कर अंतिम यात्रा निकाली गई। जवानों ने चिता से तिरंगा हटाकर जवान के पिता को सौंपा। चाचा गुलाब सिंह ने शव को मुखाग्नि दी। इकलौते बेटे की मौत से मां ज्ञाना देवी, पत्नी नेहा सिंह,बहन बीना,रीना,अमिता,मनोरमा,अर्पिता बेहाल दिखी।