फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After the murder, Sonu had come down on the highway after roaming with Saeed for two hours.

Fatehpur News: हत्या के बाद सईद संग दो घंटे घूमने के बाद हाईवे पर उतरा था सोनू

Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
After the murder, Sonu had come down on the highway after roaming with Saeed for two hours.
फोटो-06-हत्यारोपी सोनू। स्रोत सोशल मीडिया
फतेहपुर। महिला की चाकू घोंपकर हत्या के बाद भागे प्रेमी आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं लेकिन तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने आरोपी के साथी सईद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें सईद ने दावा किया कि उसके साथ थार में दो घंटे तक घूमने के बाद सोनू हाईवे पर उतरकर कहीं चला गया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की मंगलवार शाम खेत पर पड़ोसी प्रेमी सोनू यादव ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या के पीछे महिला का अवैध संबंधों का विरोध करना और पूर्व में हुई शिकायत के बाद हुए समझौते से आरोपी नाराज था। सोनू के खिलाफ पहले से चार गंभीर आपराधिक मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। इससे वह घटना के बाद जिला छोड़कर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सईद ने बताया कि हत्या के बाद सोनू उसके साथ करीब दो घंटे तक शहर और हाईवे के आसपास थार वाहन से घूमता रहा। इसके बाद वह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर उतर गया। सईद अपने घर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू पेशे से ट्रक चालक है और पहले बिहार व पश्चिम बंगाल तक आता-जाता रहा है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि वह किसी दूसरे प्रांत में छिप सकता है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन फिलहाल उसका कोई पता नहीं चल सका है।

फोटो-06-हत्यारोपी सोनू। स्रोत सोशल मीडिया

फोटो-06-हत्यारोपी सोनू। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed