{"_id":"66998406577348db670daf36","slug":"after-the-death-of-her-only-brother-the-sister-stopped-breathing-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-118278-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: इकलौते भाई की मौत के बाद बहन की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: इकलौते भाई की मौत के बाद बहन की सांसें थमीं
विज्ञापन
जाफरगंज। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के दूसरे दिन घायल बहन की कानपुर में इलाज दौरान सांसें थम गईं। बहन की मौत की खबर भाई के अंतिम संस्कार के कुछ देर बाद गांव आई। परिवार में दूसरी मौत से परिजन बेहाल हैं।
नारायनपुर गांव निवासी लवकुश (18) बाइक से पिता अमर सिंह के साथ बहन शिमला (15) का इलाज कराने बुधवार को जोनिहा कस्बा आया था। लौटते समय गढ़ी गांव के पास बोलेरो की टक्कर से लवकुश की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शिमला की गुरुवार दोपहर कानपुर हैलट में मौत हो गई। परिजन गजईपुर यमुना घाट किनारे से लवकुश का अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे।
इसी दौरान शिमला की मौत की खबर मिली। भाई-बहन की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक छा गया। हादसे में घायल पिता अमर सिंह का नर्सिंगहोम में इलाज चल रहा है। उन्हें पुत्र के अंतिम संस्कार में लाया गया, फिर परिजन नर्सिंगहोम ले गए।