{"_id":"5797c7d54f1c1bc80a21ed62","slug":"after-roy-calculus-infectious-disease-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंय के बाद अब पथरी में फैला संक्रामक रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंय के बाद अब पथरी में फैला संक्रामक रोग
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
पथरी गांव में संक्रामक बीमारी फैलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरहार के गांव एक के बाद एक संक्रामक बीमारियों से जकड़ते चले जा रहे हैं। रेंय में दशहत पैदा करने के बाद अब पथरी गांव में संक्रामक बीमारी का हमला तेज हो गया है। यहां पर 100 से ज्यादा लोग बीमार हैं। एक साथ इतने मरीजों की जानकारी मिलने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ। स्वास्थ्य टीम ने पहले दिन 115 रोगी देखे। इनमें से 15 की स्लाइड तैयार की गईं।
असोथर ब्लाक के पथरी गांव में सप्ताह भर से बुखार का कहर चल रहा है। हर घर पर कोई न कोई बुखार से कराह रहा है। सोमवार को इस गांव में मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने के बाद प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग को इत्तला की।
इसके बाद मंगलवार को डॉ. मनीष कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार व डॉ. देवराज की टीम ने प्रभावित गांव का रुख कर कैंप किया। स्वास्थ्य टीम के गांव में आने की खबर के बाद मरीजों को उमड़ना शुरू हो गया। शंकुतला, सुमन, आरती, वंदना, राम नरेश, रामदीन, ननकू समेत 115 मरीज स्वास्थ्य टीम के पास पहुंचे, इनमें से ज्यादातर को बुखार के साथ जोड़ों में दर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन
टीम ने 15 गंभीर रोगियों की स्लाइडें बनाईं हैं। इसके अलावा गांव के लोगों से साफ सफाई से रहने को होशियार किया है। डॉ. मनीष की मानें तो हालात नाजुक हैं। ऐसे में अगर ग्रामीण सजग नहीं होते हैं तो बीमारों की संख्या में एक दो दिन में और भी इजाफा हो सकता है।