{"_id":"68c2bb7ad144d2d31c0fdd98","slug":"after-listening-to-the-problems-of-sugarcane-farmers-assurance-of-solution-was-given-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1262671-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गन्ना किसानों की समस्याएं सुन समाधान का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गन्ना किसानों की समस्याएं सुन समाधान का दिया भरोसा
विज्ञापन
फोटो-02-किसानों को गन्ना की आधुनिक किस्म के बारे में बताते अधिकारी। संवाद
बकेवर। गन्ना विकास परिषद ने बृहस्पतिवार को कृषि रक्षा इकाई परिसर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के तमाम किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों की समस्या सुनकर सहायक गन्ना प्रबंधक कामेश्वर सिंह ने समाधान का भरोसा दिया।
अध्यक्षता कर रहे गन्ना समिति के अध्यक्ष खेमराज सिंह ने कहा, किसान गन्ने की सप्लाई समय से करें और पर्ची कटान में सहयोग दें। मिल और किसानों के बीच समन्वय से ही गन्ना पेराई कार्य सुचारु रूप से हो सकेगा।
गोष्ठी में गन्ना सहायक परियोजना अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने वैज्ञानिक पद्धति से खेती, उन्नत किस्मों के चयन और बोआई की विधियों पर जानकारी दी। बताया कि समय पर गन्ना मिल तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। ताकि पेराई कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
मिल प्रशासन ने आश्वासन दिया कि गन्ना सप्लाई से जुड़ी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस मौके पर गन्ना सेंटर प्रभारी के साथ क्षेत्र के किसान नेता और जागरूक कृषक मनमोहन सिंह, रामचंद्र चौधरी, महावीर पाल, हरि मिश्रा, महेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।