{"_id":"68dd243dc059634a7406c00f","slug":"after-divorcing-her-husband-a-woman-from-rajasthan-came-in-search-of-her-lover-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1284404-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पति को तलाक देकर, प्रेमी की खोज में राजस्थान से आई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पति को तलाक देकर, प्रेमी की खोज में राजस्थान से आई महिला
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी प्रेमी को खोजते हुए जोधपुर राजस्थान से महिला किशनपुर थाने पहुंची। बुधवार को महिला ने थाने में तहरीर दी है।
इसमें महिला ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी विष्णु सिंह (35) आठ साल से जोधपुर में उसके साथ एक फैक्ट्री में काम करता था। आरोप है कि युवक ने पहले अपना नाम सलीम बताकर उससे संबंध बनाए और साथ रहने की बात की।
महिला ने बताया युवक ने अपने झांसे में लेकर पति से तलाक भी करा दिया। 10 दिन पहले जोधपुर से गांव आने के बाद फोन में कह रहा है कि अब वह जोधपुर नहीं आएगा। महिला ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
पीड़िता औरैया जिले के एक गांव की रहने वाली है। उसका पहले विवाह कन्नौज में हुआ था। महिला के पहले पति से एक बेटी है, जो तलाक के बाद अपने पिता के साथ रहती है।
थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया तहरीर मिली है। महिला ने रामपुर के जिस युवक का नाम और नंबर बताया है। उसका दो दिन से फोन बंद आ रहा है। युवक की तलाश जारी है।