{"_id":"69ee5b08b1cb407dfd0f5b59","slug":"after-biting-a-young-girl-a-dog-attacked-an-elderly-person-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153558-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कुत्ते ने बच्ची को काटने के बाद बुजुर्ग पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कुत्ते ने बच्ची को काटने के बाद बुजुर्ग पर किया हमला
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव में एक कुत्ते ने पहले बच्ची को काटा और बाद में बुजुर्ग पर भी हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्ते को पीटकर गांव के बाहर खदेड़ दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर गांव में अर्जुन की पुत्री नीतू रविवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी तभी अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी गांव में रिश्तेदार के घर आए असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी निवासी बुजुर्ग प्रहलाद दरवाजे के बाहर बैठे थे जिन पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन पहुंचे और कुत्ते को भगाया। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने नीतू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।