फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After being caught with her lover, the body of a young woman was found hanging.

Fatehpur News: प्रेमी संग पकड़े जाने के बाद युवती का फंदे से लटका मिला शव

Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
After being caught with her lover, the body of a young woman was found hanging.
अल्लीपुर। प्रेमी के साथ पकड़े जाने से आहत युवती का शव बृहस्पतिवार शाम घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग (लटकने) से मौत की पुष्टि हुई है। पिता ने पुत्री की हत्या कर भाग जाने का प्रेमी युवक पर आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह पढ़ाई छोड़कर घर में रहने लगी। पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्री से गांव का अजय ठाकुर बात करता था। 24 दिसंबर की रात करीब एक बजे छत से कूदकर अजय घर में घुस आया और पुत्री से बात कर रहा था।
विज्ञापन

आहट पर पत्नी की नींद खुल गई। इस पर पत्नी ने उसे जगा दिया। वह मौके पर पहुंचा तो अजय जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। लोकलाज की वजह से शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह किसी काम से बृहस्पतिवार को शहर आया था। पत्नी शाम को घर के बाहर अलाव ताप रही थी। वह शाम करीब छह बजे घर पहुंची तो उसने पुत्री का शव साड़ी के फंदे से लटका देखा।
युवती के पिता ने बताया कि अजय की वजह से पुत्री की मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद सिंह यादव ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की अजय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


बेड पर आधा शरीर पड़ा होने से हत्या की आशंका
युवती की मौत के बाद उसका एक पैर बेड के नीचे और दूसरा पैर बेड पर था। फंदा बेड के ऊपर तीन फीट पर गड़ी खूंटी में फंसा था। इन हालातों को देखकर पुलिस की जांच हत्या की ओर भी घूमी है। गांव में युवती से मारपीट की भी चर्चा रही है। युवती की बड़ी बहन शादीशुदा है। उसका छोटा भाई शहर में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed