फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After being beaten up by girlfriend's family, boyfriend's body found hanging from a noose

Fatehpur News: प्रेमिका के परिजनों की पिटाई के बाद प्रेमी का फंदे से लटका मिला शव

Sun, 04 May 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
After being beaten up by girlfriend's family, boyfriend's body found hanging from a noose
असोथर। प्रेमिका के परिजनों की पिटाई के बाद रविवार दोपहर प्रेमी का फंदे से शव लटका मिला। युवक की मां ने बेटे की हत्या कर शव फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कौंडर गांव निवासी वजीर के 23 वर्षीय पुत्र नूरहसन का फकीर शाह बाबा की मजार के पास चादर के फंदे से नीम के पेड़ पर दोपहर करीब दो बजे लटका मिला। मां मोमिना ने बताया कि बेटे का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग था। दोनों कहीं भागकर शादी करने वाले थे। इसका पता लड़की के घरवालों को लगा। वह लोग शनिवार रात घर आए। घर से बेटे को घसीटकर पीटा। बेटे के पास से युवती का आधार कार्ड था, उसे छीन ले गए। इसके बाद लड़की सुबह करीब सात बजे घर आ गई। वह पुत्र के साथ रहने की जिद करने लगी। लड़की के घरवाले भी घर आ गए। घर से लड़की को पीटकर ले गए। उसे ले जाने के बाद बेटा भी घर से निकल गया। वह खोजबीन करती रही लेकिन कोई पता नहीं लगा। ग्रामीणों से दोपहर को बेटे का शव लटका होने का पता लगा। मां ने लड़की के घरवालों पर बेटे की हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि लड़की को अलग किए जाने के बाद नूरहसन खुद जान देने की बात कह रहा था। नूरहसन का पिता कोलकाता में नौकरी करता है। घर में छोटा भाई है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed