फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After begun Bus stand Construction

आखिर शुरू हो गया बस स्टैंड में निर्माण

Tue, 26 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 26 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
After begun Bus stand Construction

परिवहन विभाग की खस्ताहाल सेवाओं से अब यात्रियों को

विज्ञापन
जल्द ही निजात मिल जाएगी। मुसाफिरों को चाय, पान की दुकानों पर खड़े होकर अब बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सोमवार से कार्यदायी संस्था ने बस अड्डा परिसर में भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया। बस स्टैंड में यात्रियों के बैठने का प्रतीक्षालय, पूछताछ केंद्र, एमएसटी कार्यालय, कैंटीन व सुलभ शौचालय बनाया जाना है।

रोडवेज बस स्टैंड  की बदहाली से यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। न शौचालय की व्यवस्था थी न शुद्ध पेयजल की। पूछताछ केंद्र की बात तो दूर की है। बस अड्डा में अब भवन निर्माण का काम शुरू हो गया है।

प्रशासन के निर्देश पर निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। भवन निर्माण के लिए करीब 77 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यदायी संस्था ने भवन निर्माण कार्य कराने का काम शुरू करा दिया है।

एआरएम आरएस पांडेय ने बताया कि बस स्टैंड में भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन सबसे पहले सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। बस अड्डा परिसर में शौचालय न होने से मुसाफिरों को ज्यादा दिक्कत होती है।

एआरएम आरएस पांडेय ने कहा कि बस स्टैंड के दोनों गेटों से बसों का आवागमन न होने से कानपुर, इलाहाबाद डिपो की बसें सड़क पर ही खड़ी हो जाती हैं। दूसरे गेट का अतिक्रमण हटाने की प्रशासन से मांग की गई है। जिससे दोनों गेटों से बसों का संचालन शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed