{"_id":"6a63b5d1eea9b23be303908b","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-labourer-hanged-himself-and-committed-suicide-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159188-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
बिंदकी। पत्नी से विवाद के बाद मजदूर पति ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है।
कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी संदीप रैदास (26) मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव किनारे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका देखा और परिजन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
परिजन ने बताया कि संदीप शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी अनुराधा देवी से अक्सर विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार रात भी वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसके बाद शराब के लिए रुपये मांगने को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से निकल गया।
देर रात तक न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर नीम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि मामले में परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।