फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Advocates sent a memorandum to the Chief Minister in protest against the transfer of the office.

Fatehpur News: कार्यालय स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Thu, 07 May 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Advocates sent a memorandum to the Chief Minister in protest against the transfer of the office.
फोटो-28-एडीएम अविनाश त्रिपाठी को ज्ञापन देते अ​धिवक्ता। संवाद
जयरामनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को कलक्ट्रेट में उप निबंधक कार्यालय सदर, आयकर और बिक्रीकर कार्यालय को मौजा माहपुर स्थानांतरित करने का विरोध किया। साथ ही मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन अविनाश त्रिपाठी को सौंपा गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका की ओर से मौजा माहपुर में इन कार्यालयों के लिए भूमि आवंटित की जा चुकी है जो जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। स्थानांतरण से अधिवक्ताओं व आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा ने कहा कि शहर से दूर कार्यालय ले जाने से अवैध वसूली और भ्रष्टाचार बढ़ने की आशंका है। उन्होंने मांग की कि उप निबंधक, आयकर और बिक्रीकर कार्यालयों को कलक्ट्रेट परिसर में ही स्थापित किया जाए। इससे प्रशासनिक निगरानी बनी रहे और लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो बार एसोसिएशन अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर संघर्ष समिति बनाकर जन आंदोलन करेगा। इस मौके पर मणि प्रकाश द्विवेदी, श्रीराम पटेल, अशोक शुक्ला, रामबाबू गुप्ता, बमंदीप मिश्र, धनंजय यादव, अशोक सिंह, वागीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

फोटो-28-एडीएम अविनाश त्रिपाठी को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद

फोटो-28-एडीएम अविनाश त्रिपाठी को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed