फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Advocates condemned the Hapur incident in the meeting

Fatehpur News: अधिवक्ताओं ने बैठक में हापुड़ घटना की निंदा की

Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 07 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Advocates condemned the Hapur incident in the meeting
फोटो-02- बैठक करते अधिवक्ता संघ के लोग। संवाद
विज्ञापन

बिंदकी। हापुड़ में वकीलों के साथ हुई घटना को लेकर अधिवक्ताओं ने बैठक की। बैठक में पीड़ित वकीलों को न्याय दिलाए जाने की मांग उठी। तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ता संघ की बैठक आयोजित हुई। अधिवक्ताओं ने हापुड़ घटना को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि हापुड़ के डीएम और एसपी का तबादला किया जाए।
अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो। वहीं लाठी चार्ज के पीड़ित अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। बैठक में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के निर्देश पर आठ सितंबर तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि आठ सितंबर को बार काउंसिल की वर्चुअल मीटिंग के बाद आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुशील बाजपेई, महामंत्री सत्यार्थ सिंह गौतम, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रेम बाबू गुप्ता, सुरेश सिंह चौहान, अशोक उत्तम, अरुण द्विवेदी, सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed