{"_id":"5ed8f8c58ebc3e9051072951","slug":"administration-will-take-account-of-government-assets43","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी संपत्तियों का हिसाब लेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी संपत्तियों का हिसाब लेगा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी संपत्तियों का हिसाब लेगा प्रशासन - एसडीएम सदर ने सभी विभागों से मांगा सम्पत्तियों का हिसाब
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फतेहपुर। जनपद मुख्यालय समेत सदर तहसील क्षेत्र में सभी विभागों की सरकारी संपत्तियों का एसडीम पहुंच जाने लेखा-जोखा मांगा है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों की स्थिति को जानने के लिए अभियान की शुरुआत की है।
एसडीएम सदर प्रमोद झा ने सभी विभागों को पत्र भेजकर उनकी संपत्तियों का हिसाब मांगा है।एसडीएम ने कहा है कि जिन विभागों की अचल संपत्तियां अवैध कब्जे में फंसी हुई हैं, उसकी सूचना तहसील में भेजें। एसडीएम ने कहा है कि जहां भी सरकारी संपत्तियों पर निर्माण कार्य रुका हुआ है और उनमें दूसरे लोग अपना अधिकार जता रहे हैं, ऐसे सभी मामलों का निस्तारण कराया जाएगा। एसडीएम ने कहा है कि अभियान चलाकर सरकारी संपत्तियों का से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि अक्सर सरकारी सम्पत्तियों में कब्जे की शिकायते प्राप्त होती हैं, जिनके निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन