फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ADM visits flood waters of Pandu river

एडीएम ने पांडु नदी के बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया

Tue, 11 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर Updated Tue, 11 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
ADM visits flood waters of Pandu river
पांडु नदी के बाढ़ से हुए नुकसान का निरीक्षण करते एडीएम। - फोटो : अमर उजाला

औंग। एडीएम आलोक सिंह ने सोमवार को पांडु नदी के बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। पांडु नदी के तेज बहाव से हो रहे खेतों के कटान को देखा। उन्होंने कहा कि पांडु नदी के कटान को रोकने की व्यवस्था की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को दी गई है। किसानों के खेत बचाने के लिए संबंधित अधिकारी तुरंत काम पर लग जाएं।

विज्ञापन

ग्रामीण दूसरी जगह बसने व जमीन देने की बजाय कटान रोकने की मुकम्मल व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। अमर उजाला ने ग्रामीणों के इस मुद्दे को सोमवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था। एडीएम ने लोगों को मदद का भरोसा दिया था। गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की अन्य समस्याएं भी सुनीं। एसडीएम सत्यप्रकाश को निर्देश दिया कि बाढ़ की चपेट में आने वाले ग्रामीणों के लिए आवास की जमीन दी जाए। जो जिस ग्राम पंचायत के हैं उनको उसी ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की जमीन पर पट्टा किया जाए। ग्रामीणों ने गांव से आठ किमी कच्चे रास्ते में सड़क बनवाने की मांग उठाई। इससे बाढ़ से प्रभावित होने वाले 14 गांव के लोगों को दरियापुर पुल से हाइवे तक आने का रास्ता बन जाएगा। अभयपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ने मजरा के रानीपुर, दरियापुर में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलाने की मांग की। इस मौके पर बिंदकी तहसीलदार लाल सिंह, लेखपाल बागीश, रामदत्त मिश्रा, रामदयाल, शुभम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाढ़ चौकी में रुकेंगे राजस्व कर्मी
एडीएम आलोक सिंह ने राजस्व कर्मियों को बाढ़ चौकियों में रात रुकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों में लगाए गए कर्मचारी दिन में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करें। लोगों की समस्याएं सुनें। हर पल की रिपोर्ट जिला मुख्यालय मेें भेजते रहें। रात में भी सभी कर्मचारी बाढ़ चौकी में रहेंगे। किसी प्रकार की समस्या हो तो तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed