{"_id":"60943d098ebc3efb8d1e3739","slug":"adedh-ki-maut-hatya-ka-sak-fatehpur-news-knp62710676","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल को निकले वृद्ध की मिली लाश, गले पर निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल को निकले वृद्ध की मिली लाश, गले पर निशान
विज्ञापन
फतेहपुर। एक अधेड़ का शव खेत में पड़ा मिला है। गले में मिले निशान से हत्या कर शव फेंके जाने का अनुमान है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र के बकन्धा गांव निवासी सुघर सिंह (59) गांव में अलग मकान में रहते हैं। पत्नी की मौत हो जाने के बाद वह दोनो बेटों से अलग रहने लगे थे। कुछ समय पूर्व उन्होंने जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की सुबह खेत के लिए निकले थे। गांव के अन्य लोग जब खेतों की ओर निकले तो रामकिशुन के खेत में सुघर सिंह की लाश पड़ी मिली। यह देख वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी खबर सुघर के बेटे दीपू यादव को दी तो वह मौके पर आ गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या की गई है।
इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि हत्या की प्रबल आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी। फिलहाल बेटे ने किसी से दुश्मनी जैसी बात नहीं बताई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज होगा।